27 अप्रैल 2019 - 12:54
जब ट्रम्प को फेंक कर मारा मोबाइल...

अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प जब नेशनल रायफ़ल एसोसिएशन को संबोधित करने मंच पर जा रहे थे, तो किसी ने उन पर मोबाइल फ़ोन फेंक कर मारा।

हालांकि ट्रम्प को काल मिस होने का कोई पछतावा नहीं था, बल्कि वह यह देखते नज़र आए कि फ़ोन कहां जाकर लगा है।

मोबाइल फ़ोन फेंक कर मारने वाले व्यक्ति को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है।

हालांकि सोशल मीडिया पर कई लोग ऐसी आशा जताते रहे कि काश यह मोबाइल अपने निशाने पर जाकर लगा होता।

जैक लिंच ने ट्वीट करके कहा है कि काश यह उनके सिर पर जाकर लगता, जबसे उन्होंने इलेक्शन में गड़बड़ की है, अमरीका को बहुत नुक़सान पहुंचाया है। मुलर रिपोर्ट में इसका ख़ुलासा किया गया है।  

कुछ लोगों ने 2008 में बग़दाद में एक प्रेस कांफ़्रेंस के दौरान इराक़ी पत्रकार मुंतज़िर ज़ैदी द्वारा पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज बुश पर फेंके गए जूते की घटना को भी याद किया।

इराक़ पर अमरीकी हमले से नाराज़, पत्रकार ज़ैदी ने बुश की ओर जूता फेंक कर अपना विरोध दर्ज कराया था, जो बाद में पूरी दुनिया में इस प्रकार से विरोध दर्ज कराने का प्रतीक बन गए थे।